फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगारी कराने पर पुलिस से चालकों की झड़प

Sun, 12 Mar 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना केंद्र पर रखे सामान को बेगारी कराने के लिए पुलिस कर्मी बिना किराए के जबरन ले जाने लगे तो टैंपू चालकों ने साफ इंकार कर दिया। इससे चालकों एवं पुलिसकर्मियों के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन


एआरटीओ एवं पुलिस प्रशासन ने 15 दिन पूर्व खेकड़ा पाठशाला मार्ग पर चलने वाले सभी पुराने पचास से अधिक टैंपू को बंद करा दिया था। अब टैंपू चालक एक दर्जन से अधिक नए टैंपू ले आए। नए टैंपू आने के बाद रविवार को पुलिस कर्मी पाठशाला बस स्टैंड पर पहुंचे।

आरोप है कि लख्मीचंद पटवारी कालेज के मतगणना केंद्र पर रखे सामान की ढुलाई के लिए बिना किराए बेगारी करने के लिए चालकों पर दबाव बनाया। इससे चालकों का गुस्सा भड़क गया। इस पर  पुलिसकर्मियों और चालकों में तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस कर्मी लौट गए। टैंपू चालकों ने कहा कि वह अब बेगारी नहीं करेंगे। यदि कार्य कराना है तो किराया देना पडे़गा। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने जानकारी होने से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें