फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ड्यूटी पर नहीं लौटे चालक-परिचालक, समाप्त हुई संविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। परिवहन निगम की बसों के 10 परिचालकों और पांच चालकों को ड्यूटी न करने के चलते उनकी संविदा समाप्त कर दी गई है। अन्य बसों के चालक व परिचालक को भी ड्यूटी के प्रति गंभीरता बरतने के लिए सचेत किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल कुछ दिन पहले एआरएम भुनेश्वर कुमार ने विभागीय कार्यालय के सभी कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें ड्यूूटी पर न आने वाले संविदा कर्मचारियों की संविदा समाप्त करने का निर्णय लिया गया। सबसे पहले ड्यूटी से कई माह से अनुपस्थित रहे परिचालकों को नोटिस भेजा गया, लेकिन ड्यूटी पर आना तो दूर भेजे गए नोटिस का भी जवाब नहीं दिया गया। इसके तहत ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 10 परिचालकों व 5 चालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है। उधर, चालकों के ड्यूटी पर न आने की वजह से डिपो में 15 से अधिक बसें खड़ी हैं, जिनकी वजह से बस संचालन व्यवस्था प्रभावित हो रहा है। बस संचालन प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें