फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चालक रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया तो खेकड़ा एसडीएम व कानूनगो हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय उर्फ अक्की से एक लाख रुपये रिश्वत लेते एसडीएम की गाड़ी के चालक नीशू त्यागी के 30 मार्च को पकड़े जाने के बाद अब अन्य कई पर गाज गिर गई। डीएम अस्मिता लाल ने इस मामले में बुधवार को एसडीएम खेकड़ा निकेत वर्मा और कानूनगो अनिल को हटा दिया। कलक्ट्रेट प्रभारी मनीष यादव को खेकड़ा का एसडीएम बनाया गया है।
विज्ञापन


भागोट गांव निवासी गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय नंबरदार का जनवरी 2025 से एसडीएम के न्यायालय में कुर्रेबंदी का मामला चल रहा है। इसमे नीशू त्यागी निवासी चमरावल ने खुद को एसडीएम निकेत वर्मा की गाड़ी का चालक बताते हुए दो लाख रुपये में निस्तारण कराने का भरोसा दिया। अक्षय की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने 30 मार्च को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए नीशू त्यागी को तहसील में पकड़ लिया था। इसमें एंटी करप्शन टीम के प्रभारी मयंक अरोड़ा ने प्राथमिकी दर्ज कराई।
एसआईआर के कार्य में एआरओ होने के कारण डीएम अस्मिता लाल ने एसडीएम निकेत वर्मा को हटाने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी। वहां से अनुमति आने के बाद निकेत वर्मा को हटाकर कलक्ट्रेट प्रभारी प्रथम बनाया गया है। इनकी जगह पर कलक्ट्रेट प्रभारी मनीष यादव को एसडीएम बनाया गया है, जिन्होंने बुधवार दोपहर को कार्यभार ग्रहण कर लिया। डीएम ने खेकड़ा तहसील से कानूनगो अनिल को भी हटाकर कलक्ट्रेट में भूलेख विभाग में लगाया है। इनकी जगह पर भूलेख विभाग से कानूनगो आनंद को खेकड़ा तहसील में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें