फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी ठप रही कस्बे की पेयजल आपूर्ति, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में नगर पंचायत द्वारा की जाने वाली पेयजल आपूर्ति दूसरे दिन शुक्रवार को भी बंद रही। वहीं, नगर पंचायत कर्मचारी डीएवी इंटर कॉलेज के गेट के सामने टूटे पाइप को जोड़ने में शाम तक लगे रहे।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. विनोद ने बताया कि कस्बे के मेरठ-बागपत मार्ग को छोड़कर रात को पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी, जबकि मेरठ-बागपत मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने के बाद ही पानी की आपूर्ति की जाएगी। अभी एक-दो दिन और लग सकता है। बता दें कि मेरठ-बागपत मार्ग पर सड़क निर्माण कंपनी द्वारा खोदाई के दौरान पेयजल आपूर्ति के पाइप जगह-जगह तोड़ने के कारण मेरठ-बागपत मार्ग पर एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। जिस कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
सड़क पर पानी का छिड़काव कराने की मांग
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के मेरठ-बागपत मार्ग पर पानी का छिड़काव न होने से धूल के चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी कस्बे के मेरठ-बागपत मार्ग पर निर्माण करा रही है। दो दिन से इस मार्ग पर पानी का छिड़काव न होने से धूल उड़ रही है। यह दुकानों व मकानों में जा रही है। इससे अस्थमा के रोगियों को सांस लेने में परेशानी है। कस्बा निवासी सुमित वर्मा, डॉ. सुनील अग्रवाल, विजय मानव, मोनू पहलवान व प्रदीप ने सड़क पर पानी के छिड़काव की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें