फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर जनपद में तैनात महिला कांस्टेबल का कोतवाली में हाईवोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर जनपद में तैनात महिला कांस्टेबल का कोतवाली में हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
गैर जनपद मेें तैनात एक महिला कांस्टेबल ने सोमवार को कोतवाली में जमकर ड्रामा किया। उसने पुलिस पर अपनी सास और ससुर के खिलाफ कार्रवाई कराने का दबाव बनाया। जो भी उसे समझाने का प्रयास करता वह जोर-जोर से चिलाने लगती। कई घंट तक महिला कांस्टेबल का कोतवाली में ड्रामा चलता रहा। बाद मेें कोतवाल ने उसे सख्ती से कहा कि किसी तरह का दबाव सहन नहीं होगा, मामले में निष्पक्षता से जांच कर ही कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को यूपी पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और बताया कि मेरा पति कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है जो यूपी पुलिस में ही कांस्टेबल है। उसने आरोप लगाया कि कुछ माह पूर्व ससुर ने सास की मदद से मेरे साथ बलात्कार किया, लेकिन कोतवाली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसको लेकर वह जोर-जोर से चिलाने लगी। इससे वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने महिला कांस्टेबल को सख्ती से समझाया कि किसी तरह का दबाव और ड्रामा सहन नहीं होगा, मामले में निष्पक्षता से जांच की जाएगी, इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला कांस्टेबल की शिकायत पर कई बार जांच करा चुके हैं, लेकिन वह जांच को मानने को तैयार नहीं है और न ही 164 का बयान देने को तैयार है। उक्त महिला कांस्टेबल के सास और ससुर काफी बुजुर्ग हैं, दोनों घर में अकेले रहते हैं, पति से महिला कांस्टेबल का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें