बागपत। शहर के जाट भवन में सोमवार को जिला जाट सभा की बैठक हुई। वहां अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कोषाध्यक्ष व महासचिव पद की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि महासचिव पद पर डॉ. सनी तोमर व कोषाध्यक्ष की रामदयाल सांगवान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों को मनोनीत करने के बाद नियुक्ति पत्र दिए गए। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एक साथ लेकर कार्य किया जाएगा और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसको सही से निभाया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख प्रकट किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अश्विनी तोमर, वीरेंद्र राणा, सुभाष चौधरी, अंजू खोखर, अरुण ढाका, डॉ. सतीश, एडवोकेट अनुज ढाका आदि मौजूद रहे।