फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-शामली रेलवे मार्ग पर चलने वाली ट्रेन में सफर करने वाले पहले सांसद बने डा सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
बागपत रेलवे स्टेशन पर रेल से उतरते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह पहले ऐसे सांसद हैं, जिन्होंने दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में सफर करके यात्रियों की समस्याएं जानीं। इस दौरान अपने बीच सांसद को देख यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

वर्ष 1980 में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर पहली बार ट्रेन का संचालन हुआ। तब से आज तक न जाने कितने विधायक व सांसद इस क्षेत्र से चुने गए परंतु किसी ने इस रूट पर पैसेंजर ट्रेन में सफर नहीं किया। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बुधवार को पैसेंजर ट्रेन में सफर किया। इस दौरान सांसद को अपने बीच देख यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने सांसद के साथ सेल्फी ली तथा सोशल मीडिया पर वायरल की। यात्री जयपाल सिंह (70) का कहना है कि वर्षों से ट्रेन में सफर कर रहे है, लेकिन जनपद के किसी जनप्रतिनिधि को सफर के दौरान यात्रियों की समस्याओं की सुध लेते हुए नहीं देखा। उधर, स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि जब से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन हुआ है, किसी भी जनप्रतिनिधि ने ट्रेन में सफर नहीं किया।
विज्ञापन

ये रहे पूर्व सांसद
वर्ष सांसद का नाम(पार्टी का नाम)
1967 आरएस शास्त्री निर्दलीय
1977 चौधरी चरण सिंह बीएलडी
1984 चौधरी चरण सिंह एलकेडी
1991 अजित सिंह जनता दल
1998 सोमपाल भाजपा
2004 अजित सिंह राष्ट्रीय लोकदल
2014 डॉ. सत्यपाल सिंह भाजपा
2019 डॉ. सत्यपाल सिंह भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें