फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा के संकल्प से इलाज कर रहे डॉ धीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डॉक्टर धरती के भगवान होते हैं। कोरोना संक्रमण काल ने एक बार फिर यही साबित कर दिखाया है। दुनिया की बढ़ती चकाचौंध के बीच आज भी सेवाभाव से काम करने वाले डॉक्टरों की कमी नहीं है। कोर्ट रोड पर क्लीनिक चलाने वाले डॉ धीर सिंह भी ऐसा ही नाम है। सिर्फ दस रुपये का पर्चा और जरूरत भर की दवाइयां। यही वजह है कि उनके पास मरीजों की भीड़ रहती है। बाघू गांव के रहने वाले डॉ धीर सिंह पिछले 25 साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं। कई परिवार ऐसे हैं, जो सिर्फ डॉ धीर सिंह से ही इलाज कराते हैं। वह कहते हैं कि गांव से सेवा के संकल्प के साथ निकले थे। परिवार ने डॉक्टरी की सलाह दी। जो भी उन्होंने पढ़ा और सीखा, उस पूरे अनुभव से वह मरीजों का इलाज करते हैं। वह खुश है कि आज उनके पास आने वाले मरीज खुश होकर जाते हैं।
विज्ञापन

बेटे को भी कराई मेडिकल की पढ़ाई
बागपत। डॉ धीर सिंह बताते हैं कि उन्होंने डीयूएम की पढ़ाई मुजफ्फरनगर से की थी। इसके बाद वह कोर्ट रोड पर आकर प्रैक्टिस करने लगे। अब उन्होंने अपने बेटे मुकुल को भी बीएएमएस की पढ़ाई कराई है। बेटे को भी सेवाभाव की सीख दी।
जो जहां, उसी मोर्चे पर डटे हैं डॉक्टर
बागपत। आईएमए अध्यक्ष डॉ अनिल जैन का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में डॉक्टरों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। डॉक्टर पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य पर डटे हुए हैं। यह बेहद खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें