फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ को भगौड़ा घोषित करने की मांग 

Sun, 12 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
माता कॉलोनी में उज्ज्वल के पक्ष में बैठक करते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत की माता कॉलोनी में शुक्रवार को हुई युवाओं की बैठक में डॉ. कुलदीप उज्ज्वल को ईमानदार नेता बताया। डीपीआरओ पर साजिश के तहत ऑडियो को वायरल करने का आरोप लगाया। इसकी जांच डीएम से कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

सभासद खुर्शेद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से डॉ. कुलदीप उज्ज्वल का पद बहाल करने की मांग की है। नामित सभासद बब्बू सिद्दीकी ने डीएम से डीपीआरओ को भगौड़ा घोषित करने की मांग उठाई। बैठक में महरबान, शोएब, सोनू, इस्लाम, राशिद खान, कय्यूम, गुलजार, गुड्डू खान, सरफराज, जिशान, नाजिम खान, तालिब, गुलशन, बिलकीश मौजूद रहे। 
अग्रवाल मंडी टटीरी में भी उज्ज्वल के पक्ष में बैठक हुई। इसमें नीरज चौधरी ने कहा उज्ज्वल साफ छवि के नेता है जो जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री से ससम्मान पद को बहाल करने की मांग की गई है। इसमें हिम्मत सिंह, मनोज कुमार, प्रवीण मैनेजर, श्याम सिंह, रणवीर सिंह, ईश्वर, ताहिर, कर्ण सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

  उज्ज्वल को बहाल करने की मांग
खेकड़ा। नगर मे सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से डॉ. कुलदीप उज्ज्वल की पद पर बहाली और प्रकरण की निष्पक्ष कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शनिवार को मोहल्ला गिरधरपुर में संजय धामा के आवास पर हुई बैठक में सपाइयों ने कहा कि उज्ज्वल पार्टी की वास्तविक नीतियों पर चल रहे हैं।
  सही बात उठाने पर उनके खिलाफ साजिश की गई है। कार्यकर्ता उनके साथ है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र भी भेजा है। बैठक में सपा के जिला प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष जगपाल सिह यादव, ब्रहमपाल सिह सभासद, धनपाल सभासद, सुहेल मलिक, महिपाल सिंह, राजीव धामा, अनुज धामा, दीपक यादव, संजय फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें