फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों सरकारी हैंडपंप खराब, नहीं ली जा रही सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की मुख्य सड़कों पर लगाए गए सरकारी हैंडपंप खराब पड़े है। लगातार शिकायतों के बावजूद इनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। लोगों का कहना है कि दो-चार को छोड़कर अधिकांश खराब पड़े है। कई बार इनकी शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पालिका चेयरमैन अमित राणा का कहना है कि जैसे ही खराब हैंडपंप की सूचना मिलती है, उसे तत्काल ठीक करा दिया जाता है।
विज्ञापन

क्या कहते है नगरवासी
पूर्व सभासद ललित जैन ने बताया कि बिनौली रोड पर मजदूर वाले पुल पर लगा हैंडपंप काफी समय से खराब पड़ा है। रोजाना मजदूरों वाले पुल पर सैकड़ों मजदूर और आसपास के लोग आकर खड़े होते है, लेकिन उनके लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है।
दीपक गुप्ता का कहना है कि पीने के पानी की समस्या से लोग त्रस्त हैं। नगर में कई सरकारी हैंडपंप खराब पड़े है। इससे दिक्कतें बढ़ रही है।
नगर में 675 हैंडपंप लगे हुए है। इनमें से हाल ही में 61 हैंडपंपों की मरम्मत कराई गई है, जबकि 12 हैंडपंप अभी खराब है। जल्द ही बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराया जाएगा। - अनुज कुमार कौशिक, ईओ, नगरपालिका बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें