फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर समेत तीन घायल,नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने किया हमला
विज्ञापन

बागपत। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का नौ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 2019 से कार की मांग कर रहे थे आरोपी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़ौत के गुराना रोड निवासी हेडमास्टर श्रीकांत शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि आठ नवंबर 2019 में बेटी अनुपमा की शादी ब्राह्मण पुट्ठी के विपिन शर्मा से रीति रिवाज से की थी। दहेज में ससुराल के लोग लगातार उनसे कार की डिमांड कर रहे थे। बृहस्पतिवार को वह बेटी अनुपमा को लाने के लिए ब्राह्मण पुट्ठी गए थे। आरोप है कि वहां दहेज को लेकर कहासुनी हो गई और आरोपियों ने उस पर और उसकी बेटी अनुपमा और बेटा शिवांग तिवारी, रजत शर्मा के साथ मारपीट की। तमंचा भी तान दिया। इसमें सभी लोग घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनुपमा के पति विपिन शर्मा, सास शकुंतला, ससुर ओमप्रकाश उर्फ ओमी, जेठ अजय शर्मा और मनोज शर्मा, प्रमोद शर्मा के अलावा जेठानी रजनी शर्मा पत्नी अजय शर्मा, संगीता पत्नी मनोज शर्मा, व निशा पत्नी प्रमोद शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें