फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना फास्टैग वाले वाहनों से वसूला जाएगा दोगुना टोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवी कलां इंटरचेंज पर फास्टैग व्यवस्था हुई लागू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। एनएचएआई ने नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था अनिवार्य कर दी है। बिना फास्टैग वाले वाहन कैश की लाइन से अगर निकलेंगे तो उन्होंने दोगुना टोल देना होगा। ईपीई के मवी कलां इंटरचेंज पर तैयारियां की गई।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवी कलां इंटरचेंज पर जिले में सोमवार से फास्टैग से ही टोल वसूला जाएगा। टोल मैनेजर आशुतोष शुक्ला ने बताया कि सोमवार से फास्टैग से ही टोल लिया जाएगा। एनएचएआई लंबे समय से बार-बार समय अवधि बढ़ा रही थी। ईपीई समेत अन्य नेशनल हाईवे पर व्यवस्था लागू रहेगी। ऐसे वाहन जिन पर फास्टैग नहीं होगा, कैश की लाइन में उनसे दोगुना टोल लिया जाएगा। यही नहीं उन्हें फास्टैग नहीं लगाने पर चेतावनी जारी की जाएगी। जगह-जगह नियमानुसार फास्टैग लगवाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिवाना टोल शुरू होने पर बढ़ेगी मुसीबत
बागपत। जिले में ईपीई पर मवी कलां के अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना में टोल लगाया गया है। जिवाना टोल शुरू नहीं हुआ है। यहां भी एक लाइन कैश के लिए रिजर्व है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सहारनपुर, शामली और बागपत के वाहनों का आवागमन अधिक है, जबकि अभी सभी वाहनों पर फास्टैग नहीं है। ऐसे में मुश्किल बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें