खेकड़ा। दिल्ली में व्यापार करने वाले खेकड़ा नगर निवासी एक व्यापारी से बदमाशों ने गांव मंडौला पावर हाउस के पास नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित व्यापारी ने ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।
नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी व्यापारी आकाश गुप्ता दिल्ली में व्यापार करते हैं। शनिवार को सुबह के समय वह बाइक पर सवार होकर दिल्ली गए । शाम के समय वह बाइक से ही दिल्ली से खेकड़ा लौट रहे थे। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर गाजियाबाद जनपद के गांव मंडौला के पास पहुंचे। तभी बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोका और उससे मोबाइल और 2000 रुपये की नगदी लूट ली और तमंचा लहराते भाग गए। पीड़ित व्यापारी ने ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को फोन कर नगदी और मोबाइल लूट की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी खेकड़ा ने कहा वारदात का स्थल जनपद गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी में है। थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस से संपर्क कर व्यापारी के साथ लूटपाट करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कराने की कोशिश होगी। संवाद