फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग ना होने के चलते टोल मांगने पर कार सवार महिला, पुरूषो ने खेकड़ा के मवीकला टोल नाके पर जमकर किया हंगामा

विज्ञापन
ईपीई के मवीकला टोल पर टोल मांगने पर हंगामा करता नोएडा निवासी एक परिवार - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
फास्टैग नहीं होने पर दोगुना टोल वसूला
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के मवीकला टोल नाके पर बगैर टोल की अदायगी के निकलकर जा रहे कार सवार से टोल कर्मियों ने टोल मांगा तो कार सवारों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाबुझाकर शांत किया। टोल कर्मियों ने फास्टैग ना होने पर दोगुना टोल वसूलने के बाद ही उन्हें वहा से जाने दिया।
विज्ञापन

नोएडा निवासी एक परिवार सुबह स्कॉर्पियो द्वारा वाया ईर्स्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से बागपत रिश्तेदारी मे जा रहे थे। उनकी कार ईपीई से उतरने के लिए खेकड़ा के मवीकला टोल नाके पर पहुंची। कार पर फास्ट टैग नहीं लगा हुआ था। टोल कर्मियों ने उनकी कार को रुकवा लिया। और उनसे फास्टैग ना होने के चलते दोगुना टोल मांगा। इसपर कार सवारों ने हंगामा कर दिया। महिलाएं भी टोल कर्मियों से उलझ गई। सूचना पर पुलिस टोल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद कार सवार ने दोगुने टोल की अदायगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें