संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजपुर निनाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नेहरू युवा केंद्र और जिला रक्तकोष की ओर से सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 21 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़ ने किया। उन्होंने लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरुक किया। रक्तकोष प्रभारी डॉ़ ऐश्वर्या ने कहा कि रक्तदान करने से ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। शिविर में जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण तिवारी, डॉ़ सत्यवीर सिंह, अनुज कुमार शर्मा, अमन कुमार, जसबीर सिंह, गौरव धनकड़, उज्ज्वल धनकड़ धर्मवीर सिंह, बिजेंद्र, तुषार चौहान मौजूद रहे।