-दिगंबर जैन कॉलेज में घरेलू हिंसा पर हुई संगोष्ठी
फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में सोमवार को घरेलू हिंसा एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी की गई, जिसमें मानसिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरजीपीजी कॉलेज मेरठ की मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम सिंह ने कहा कि घरेलू हिंसा मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालती है। ऐसे में मनोवैज्ञानिक परामर्श, सहानुभूतिपूर्ण सुनवाई और सामाजिक सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने घरेलू हिंसा से जुड़ी मानसिक जटिलताओं पर सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने समाधान और परामर्श प्रक्रिया पर जानकारी दी। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. ममता जैसियान, कार्यक्रम संयोजिक डॉ. नीरज राणा, प्राची, श्रुति, कनक, वंदना, सिमरन मौजूद रहे।