संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कुर्डी गांव स्थित पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने गए कस्बे के फरमान के साथ दस रुपये के छुट्टे को लेकर सेल्समैन ने मारपीट कर दी। इसमें घायल फरमान ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
कस्बा निवासी फरमान ने बताया कि वह हरियाणा की कम्पनी में नौकरी करता है और सोमवार सुबह बाइक से कम्पनी जा रहा था। कुर्डी गांव के पंप पर 110 रुपये का पेट्रोल बाइक में डलवा लिया। इसके बाद सेल्समैन ने दस रुपये छुट्टे मांगे। जेब में दस रुपये छुट्टे नहीं होने के कारण उसने मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि सेल्समैन ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।