फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग करने से होता है शरीर को लाभ : मनोज कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-तीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में शुक्रवार को योग कक्षा हुई, जिसमें योग शिक्षक प्रमोद कुमार, राकेश आर्य, डॉ. प्रदीप ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसमें उत्पादासन, हलासन, सर्वांगासन, उष्ट्रासन, गोमुखासन, चक्रासन, धनुरासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीत, उज्जायी आदि प्राणायाम कराए।
विज्ञापन

योग शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि परमात्मा ने हमें ये शरीर दिया है, जो कि हमारे पूरे जीवन काम आता है। हमें पूरे प्रयत्न से शरीर की देखभाल करनी चाहिए। योग करने से शरीर को काफी लाभ होता है। हमें रोजाना की दिनचर्या एवं खानपान का ध्यान रखना चाहिए ताकि शरीर की बीमारी को दूर किया जा सके। उन्होंने लोगों को सुबह और शाम के समय रोजाना योग करने की शपथ दिलाई। योग कक्षा में आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य, रामफल आर्य, सुरेश जिंदल, रणबीर कश्यप, आर्य भूषण, मनीष सिंघल, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें