संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। असारा गांव में रास्ते से हटने के विवाद में भैंसा बुग्गी में सवार किसान हारिश पर हमला कर दिया गया। घायल किसान के पिता ने बृहस्पतिवार को पांच हमलावरों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
असारा निवासी सलीम ने बताया कि उसका बेटा हारिश मंगलवार दोपहर खेत से भैंसा बुग्गी में चारा लेकर लौट रहा था। मस्जिद के पास सामने से भैंसा बुग्गी लेकर आ रहे लुकमान के साथ हारिश की कहासुनी हो गई। इसके बाद हारिश जैसे ही लुकमान के घर के सामने पहुंचा तो लुकमान, मौसम अली, प्रवेज, फरमान, कासिम ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने घायल हारिश का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।