फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बैंडबाजों के साथ निकाली पालने की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर के महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर में स्वप्नों की बोली का कार्यक्रम हुआ
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में सोमवार को नगर के महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर में महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर भगवान की माता त्रिशला देवी को 14 स्वप्न दिखाने की बोली व पालने का कार्यक्रम हुआ। वहीं पालने की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

धर्म सभा में साध्वी ने माता के स्वप्नों के बारे में विस्तार से बताया। स्वप्न हाथी की बोली सुभाष चंद जैन, संदीप जैन, वृषभ की बोली जय भगवान जैन, दीपक जैन, शेर की बोली ज्योति प्रसाद जैन, राम कुमार जैन, लक्ष्मी की बोली प्रवीण कुमार जैन, वेद प्रकाश जैन, पुष्पमाला की बोली जुगमंदर जैन, विशेष जैन, मंथन जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। चंद्रमा की बोली सुखमाल चंद जैन, तुषार जैन, सूर्य की बोली राजेश जैन, वैभव जैन, मंगल ध्वजा की बोली संतोष कुमार जैन नवीन जैन, वैभव जैन को लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कुंभ कलश की बोली राजेंद्र प्रसाद जैन, पदम सरोवर की बोली सुनील कुमार जैन, नीरज कुमार जैन, समुद्र की बोली जय भगवान जैन, दीपक जैन को लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इनके अलावा अन्य बोली हुईं। वहीं बैंडबाजों के साथ 14 स्वप्नों के साथ पालने की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर संघ के प्रधान राजेंद्र प्रसाद जैन, जुगमंदर जैन, सुनील जैन, नीरज जैन, अमित जैन, मनोज जैन, अजय जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें