फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुत्तों व बंदरों ने पांच बच्चों सहित 25 को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिलेभर में रविवार को कुत्तों और बंदरों के काटने से पांच बच्चों सहित 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों ने जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन हमलावर कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। निवाड़ा गांव में तेजपाल और उनके दोस्त अलीहसन घर के बाहर बात कर रहे थे, तभी दो बंदरों ने उन पर हमला कर दिया और उनके हाथों पर काट लिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई और बाद में घर भेज दिया गया। गांव के लोगों ने प्रशासन से इन बंदरों को पकड़ने की अपील की है। इसी तरह, आजमपुर मुलसम गांव निवासी पूजा अपने घर के बाहर खड़ी थीं। तभी एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और उनके पैर में काट लिया। पूजा ने मुलसम पीएससी पर पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। जिले में लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की है। जिलेभर में हुई इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोग चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों और हमलावर बंदरों को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इन जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें