दोघट/अग्रवाल मंडी टटीरी। दोघट और अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ गया है। इनके काटने से दस लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। स्थानीय लोगों ने इन्हें पकड़वाने की मांग की है।
आदमपुर गांव निवासी सुबखीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे वासुदेव को घर के बाहर खड़े होने के दौरान एक पालतू कुत्ते ने काट लिया। वासुदेव की उंगली घायल हो गई। सुबखीर सिंह के अनुसार इसी कुत्ते ने बादल और ऋतिक सहित कई अन्य लोगों को भी काटकर घायल किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। रोहताश और वेदपाल ने प्रशासन से इस पालतू कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।
-घायलों को लगी एंटी रैबीज वैक्सीन
अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर मनीष त्यागी ने बताया कि कुत्तों और बंदरों के काटने से कुल दस लोग अस्पताल पहुंचे थे। इन सभी घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। टटीरी निवासी लतीफ, महिपाल और राजकुमारी को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। बली गांव के मांगेराम, प्रियांशु और राजेंद्र भी घायलों में शामिल थे। इन सभी को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया। ब्राह्मण पुट्ठी गांव से पुष्पा और अंशुल को भी एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। पदड़ा निवासी राकेश भी उन दस लोगों में शामिल थे, जिन्हें जानवरों ने काटा। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि इन हिंसक पालतू कुत्तों और बंदरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।