खेकड़ा। क्षेत्र में कुत्तों की दहशत बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कुत्तों ने 22 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों ने खेकड़ा सीएचसी में पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई।
कस्बा निवासी योगेश ने बताया कि वह बाजार में सामान लेने के लिए जा रहे थे, तभी कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया। रेलवे स्टेशन के पास विनोद कुमार को कुत्ते ने हाथ में काटकर घायल कर दिया। पाठशाला रोड निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह दुकान पर सामान लेने के लिए खड़ा था। तभी पीछे से आए कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया। इनके अलावा खेकड़ा के राजीव कुमार, मोहित आदि को भी कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। घायलों ने सीएचसी में पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि घायलों को वैक्सीन लगाने के बाद घर भेज दिया गया। वहीं लोगों ने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। एसडीएम दीप शिखा सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर कुत्तों और बंदरों को पकड़वाया जाएगा।
13 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर मनीष त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को कुत्तों के कटाने से 13 घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। इनमें मीतली निवासी नरेश, सुफियान, मुस्तफा, अमित, टटीरी निवासी नफीस, असलम, सिवान, आनंद, सुनील, पायल, ब्राह्मण पुट्ठी निवासी मोहित, ममता, सूरजपुर महनवा निवासी अनस को वैक्सीन लगाने के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं लोगों ने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।