अग्रवाल मंडी टटीरी। क्षेत्र में मंगलवार को कुत्तों ने 13 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों ने टटीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई।
बिचपड़ी निवासी अनी ने बताया कि वह गली में खड़ी थी, तभी वहां एक कुत्ता आया है और पैर में काटकर घायल कर दिया। मीतली निवासी शुभम ने बताया कि बाइक से बाजार जा रहा था। तभी एक कुत्ते पीछे भाग लिया और पैर में काटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोगों ने कुत्ते को वहां से भगाया। वहीं क्यामपुर निवासी वीरेंद्र के भी पैर में कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। इनके अलावा गाधी निवासी केशव, अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी सुषमा, सूरज, वंश, रेखा और टिंकू, बली निवासी बबीता और निकिता को भी कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। सभी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टटीरी में पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं केंद्र के प्रभारी डॉ. मनीष त्यागी ने बताया कि सभी घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के बाद घर भेज दिया गया।