फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों के लिए अब तक नहीं मिले डॉक्टर

विज्ञापन
खेकड़ा स्थित कोविड अस्पताल - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- एजेंसी के माध्यम से कोविड केयर सेंटरों पर रखे जाने थे स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन

- 60 स्वास्थ्यकर्मियों के सापेक्ष अब तक 12 पदों पर ही हुई भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोविड केयर सेंटरों पर एजेंसी के माध्यम से संविदा पर स्वास्थ्यकर्मियों को रखने की योजना अधर में लटक गई है। जिले में 60 पदों के सापेक्ष अब तक सिर्फ 12 स्वास्थ्य कर्मी रखे गए हैं, इनमें एक भी डॉक्टर ने रुचि नहीं दिखाई है। सरकारी चिकित्सा कर्मियों को राहत देने और योजनाओं के लिए क्रियान्वयन के लिए यह कदम उठाया गया था।
शासन ने सभी कोविड अस्पताल व केयर सेंटरों पर एजेंसी के माध्यम से संविदा पर निजी स्टाफ रखने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में तैनात किए जाने वाले स्टाफ की जिम्मेदारी एजेंसी को सौंपी गई है। जिला स्तर पर सीएमओ साक्षात्कार के बाद कोविड अस्पताल में नियुक्ति करेंगेे। मगर, कोविड केयर सेंटर पर स्टाफ नियुक्त करने के लिए चिकित्सक नहीं मिल रहे है। जिले में अब तक आठ वार्ड ब्वाय व चार स्टाफ नर्स की नियुक्त की जा चुकी है। जबकि एक भी डॉक्टर की एजेंसी के माध्यम से नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन

इस तरह पद और तैनाती
बागपत। खेकड़ा सीएचसी पर एल-1 व एल-2 अस्पताल और अग्रवाल मंडी टटीरी में कोविड केयर सेंटर है। एक अस्पताल के लिए छह चिकित्सक, एक फार्मेसिस्ट, छह स्टाफ नर्स, छह वार्ड ब्वाय व छह सफाई कर्मी सहित 25 स्वास्थ्य कर्मियों की आवश्यकता होती है। फिलहाल कोविड अस्पताल खेकड़ा में छह चिकित्सक, छह स्टाफ नर्स एक फार्मेसिस्ट, एक टेकिभनशियन, तीन वार्ड ब्वाय व पांच स्वीपर तैनात है। कोविड केयर सेंटर सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स, एक स्वीपर, एक वार्ड ब्वाय तैनात है।
स्टाफ उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एजेंसी की : सीएमओ
बागपत। सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि कोविड अस्पताल व केयर सेंटरों पर नियुक्त होने वाले निजी स्टाफ की जिम्मेदारी शासन स्तर से एजेंसी को सौंपी गई है। एजेंसी स्टाफ हायर कर विभाग को उपलब्ध कराएगी। फिलहाल एजेंसी की ओर से जिले को आठ वार्ड ब्वाय व चार स्टाफ नर्स उपलब्ध कराई गई है।
मरीजों के आधार पर बढ़ाया जाता है स्टाफ
बागपत। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि कोविड अस्पताल में स्टाफ की व्यवस्था मरीजों की संख्या के आधार पर की जाती है। मरीज कम होने पर स्टाफ को अन्य सीएचसी, पीएचसी या उसकी मूल नियुक्ति पर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

स्टाफ हायर करने वाली एजेंसी ने अपना एजेंडा जारी नहीं किया है। इसके अलावा बागपत में ग्रामीण परिवेश ज्यादा होने के कारण सुविधाओं का अभाव भी बड़ा कारण है। बागपत में अन्य शहरों या राज्यों के लोग काम करने के लिए कम आना पसंद करते है। - डॉ सुखपाल सिंह तोमर, अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें