फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ का ब्योरा न देने वाले डॉक्टरों के पंजीकरण का नहीं होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग के बार-बार चेतावनी देने के बाद भी प्राइवेट अस्पताल और क्लीनिक संचालक स्टाफ का ब्योरा नहीं दे रहे हैं। इस कारण स्वास्थ्य कर्मियों का ब्योरा शासन के पोर्टल पर अप लोड नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ का ब्योरा न देने वाले अस्पताल संचालकों के पंजीकरण का नवीनीकरण न करने की चेतावनी दी ।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर तैयारी चल रही है। मास्टर ट्रेनर स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन के टीकाकरण का प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय और सभी सीएचसी पर कोल्ड चेन की व्यवस्था कर बिजली और कैमरों की व्यवस्था कराई जा रही है। शासन ने प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण करने के लिए विभाग को सभी स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा पोर्टल पर अप लोड करने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और एलोपैथिक चिकित्सकों एवं अस्पताल के संचालकों को स्टाफ का ब्योरा कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी जिले के कुछ चिकित्सक और अस्पताल संचालक विभाग को स्टाफ का ब्योरा उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ का ब्योरा उपलब्ध न कराने वाले अस्पताल एवं क्लीनिक संचालक चिकित्सकों के पंजीकरण का नवीनीकरण न करने की चेतावनी दी है।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया बार-बार निर्देशों के बाद भी कुछ अस्पताल संचालक स्टाफ का ब्योरा नहीं दे रहे हैं। इस कारण स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा पोर्टल पर अप लोड नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टाफ ब्योरा उपलब्ध न कराने पर अस्पताल और क्लीनिक संचालकों के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें