फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को सम्मानित किया

विज्ञापन
बागपत के वात्सायन पैलेस में डॉक्टर-डे पर चिकित्सकों को सम्मानित करते लायंस क्लब के पदाधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को सम्मानित किया
विज्ञापन

बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। लॉयंस क्लब बागपत की ओर से शुक्रवार को डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उधर, लॉयंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी की ओर से कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में भी चिकित्सकों का सम्मानित किया गया।
वात्सायन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संतोष तोमर व विशेष अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार, डॉ. एसपी यादव, डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह, डॉ. मनीष शर्मा को बैच लगाकर, पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पूर्व अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, महेश शर्मा, जनकसिंह सोम, विजयपाल तोमर, योगेंद्र पाल सांगवान, गजेंद्र सिंह बली, राजेंद्र यादव, प्रमोद प्रकाश शर्मा, जयपाल शर्मा, ब्रजमोहन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अग्रवाल धर्मशाला में लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के पदाधिकारियों ने सुपरिटेंडेंट डॉ. एसके चौधरी, एसीएमओ डॉ. एमएम भदौरिया, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. निर्मल गुप्ता, डॉ. जीपी पांडे, डॉ. मोती चंद जायसवाल, डॉ. हर्षित गोयल, दीपेश अग्रवाल को माल्यार्पण कर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर रीजन चेयरमैन प्रवीण गुप्ता, जोन चेयरमैन दीपक गोयल, डॉ. प्रदीप नैन, डॉ. रामलाल, डॉ. कमला अग्रवाल, अलका गुप्ता, मनोज मित्तल, प्रमोद जैन, आशुतोष मित्तल, हंसराज गुप्ता, अतुल जिंदल, अंकित जिंदल, विभोर जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें