फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: जिला अस्पताल के चिकित्सक पर हमला, एक नामजद समेत तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 09 Apr 2024 06:38 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में जिला अस्पताल के चिकित्सक पर कलक्ट्रेट के पास हमला किया गया। इस मामले में एक नामजद समेत तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी की गाड़ी रुकवाकर तीन लोगों ने हमला कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जिला अस्पताल में ड्यूटी करने के बाद घरेलू सामान खरीदने के लिए बागपत जा रहे थे। बताया कि कलक्ट्रेट की आवासीय कॉलोनी के गेट के पास पुराने परिचित संतोष कुमार अपने दो साथियों के साथ खड़े दिखाई दिए, जिन्होंने हाथ दिखाकर गाड़ी रुकवा ली।

आरोप लगाया कि तभी तीनों ने उनके साथ मारपीट का प्रयास किया। उन्होंने कलक्ट्रेट के पास कॉलोनी में रहने वाले लेखपाल गोपीनाथ को फोन कर बुलाया तो वहां आए गोपीनाथ व अन्य लोगों ने उन्हें उठाया।

यह भी पढ़ें: दंपती ने खाया जहर: पत्नी ने दम तोड़ा, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा पति, परिवार के लिए छोड़ा मार्मिक पत्र
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि संतोष और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दंपती ने खाया जहर: पत्नी ने दम तोड़ा, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा पति, परिवार के लिए छोड़ा मार्मिक पत्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें