फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छत से गिरकर घायल हुए चिकित्सक की मौत

Sat, 12 Apr 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छत से गिरने से घायल चिकित्सक वकील राजपूत (40) की शुक्रवार को मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका शव शुक्रवार शाम घर लाया गया और देर रात सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन


शहर में ईदगाह कालोनी के रहने वाले चिकित्सक वकील राजपूत का दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर अस्पताल है। वह छह दिन पहले अपने घर में जाल खोलकर सामान रखवा रहे थे। तभी फोन पर बातचीत करते हुए जाल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को चिकित्सक वकील राजपूत की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें