बागपत। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यानि 21 जून को योग दिवस चैलेंज के अंतर्गत योग विडियो प्रतियोगिता, योग कला प्रतियोगिता, योग क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति योग करते हुए वीडियो बनाकर आयुष मंत्रालय के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पेज को टैग कर सकता है। प्रदेश और जिला स्तर पर नगद इनाम मिलेगा।
सुबह सात बजे से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले योग कार्यक्रम में भी अपने-अपने घरों से ही भाग लेंगे। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागी को योगाभ्यास करते हुए दो से चार मिनट की वीडियो बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर अपलोड करनी होगी और आयुष सोसायटी के फेसबुक, इंस्टाग्राम को टैग करना होगा। आयुष कवच एप का प्रयोग करने वाले प्रतिभागी एप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता संबंधी अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी जिले में संचालित वेलनेस केंद्रों पर योग प्रशिक्षण मनीष कुमार व हर्ष गौरव से संपर्क कर सकते है।
प्रतियोगिता में ऐसे करें प्रतिभाग
प्रतिभागी को योगा डे चैलेंज पर क्लिक कर पार्टिसीपेट इन योगा डे चैलेंज पर क्लिक करना होगा। आवेदक को बी वीद योगा बी एट होम, योगा विद सीएम, योगा विद आयुष पर विडियो सोशल मीडिया के फेसबुक, यूट्यूब, ट्वीटर पर अपलोड करना होगा। क्विज प्रतियोगिता दोपहर एक बजे से डेढ़ बजे तक आयुष कवच एप पर आयोजित होगी। इसके लिए प्रतिभागी को लाइव क्विज में रजिस्ट्रेशन कराकर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करना होगा। इसके अलावा आयुष कवच एप या आयुष डॉट इन पर रजिस्ट्रेशन कर प्रतिभाग कर सकते हैं।