फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर दो ट्रकों से नगदी और डीजल लूटा

विज्ञापन
ईस्टने पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लूट का शिकार हुए ट्रक चालक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर दो ट्रकों से हजारों की नगदी और डीजल लूटा
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत।) ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों ने ट्रक चालकों से तमंचे के बल पर हजारों की नगदी व डीजल लूटकर ले गए। विरोध करने पर तमंचों की बटों से पीटकर ट्रक चालकों को घायल कर दिया। पीड़ितों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद चालक ट्रकों को लेकर चले गए।
विज्ञापन

शामली जनपद के कांधला निवासी मनवर पुत्र हारून व जलालाबाद निवासी अब्दुल बारी ट्रक चालक है। रविवार सुबह व यमुना नगर हरियाणा से ट्रकों में डस्ट लेकर गाजियाबाद जनपद के मंसूरी जा रहे थे। जब वे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौडा व गौना गांव के बीच पहुंचे तो उन्हें नीद आने लगी। उन्होने ट्रकों को साइड में लगा दिया और सो गए। रविवार की सुुबह चार बजे उन्हें गाड़ी के नीचे से आवाज सुनाई दी तो दो युवक उनके ट्रकों से डीजल चोरी कर रहे थे और कुछ युवक टैंपों लिए खड़े है। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर तमंचे तान दिए। तमंचे की बटों से मारपीट कर मनवर व शोएब से 15 हजार रूपये की नगदी, दूसरे ट्रक के चालक अब्दुल बारी से 10 हजार रूपये लूट लिए। बदमाश नगदी व डीजल लूटकर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। ट्रक चालकों ने शोर मचा दिया। लहचौड़ा के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद चालक अपने ट्रक लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें