फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव न लें, ध्यान लगाकर करें परीक्षा की तैयारी, पढ़ाई के साथ लिखने का करें अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

शिक्षकों का सुझाव, परीक्षा की तैयारी के लिए विषयवार समय प्रबंधन भी जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में केवल दो दिन शेष है। छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी में जुटे है। अब केवल रिविजन का ही समय बचा है। ऐसे में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए है। कहना है कि परीक्षा की तैयारी करते समय तनाव बिल्कुल न लें और ध्यान लगाकर परीक्षा की तैयारी करें। रिवीजन के साथ लिखने का अभ्यास करने की सलाह दी है। शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा की तैयारी करने के लिए विषयवार समय का प्रबंधन करना भी जरूरी है। समय का प्रबंधन करने से परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी।
तनाव ना लें, रूटीन की तरह करें तैयारी
परीक्षा की तैयारी को लेकर छात्र तनाव न लें, बल्कि तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें। परीक्षा की तैयारी रूटीन में चलने वाली पढ़ाई की ही तरह करें, इससे परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी और परेशानी आने पर विशेषज्ञों से सलाह भी ले सकते है। - बाल विक्रम कौशिक
विज्ञापन

---
समय प्रबंधन के साथ करें परीक्षा की तैयारी
किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए समय का प्रबंधन जरूरी है और रिविजन के साथ लिखने का अभ्यास करना भी आवश्यक है। परीक्षा की समय प्रबंधन से तैयारी करने में आसानी रहती है। - दीपा चौधरी
---
सूत्रों को लिख-लिखकर करें याद
परीक्षा में गणित और विज्ञान के प्रश्नों को हल करने में परेशानी न हो, इसके लिए गणित व विज्ञान के सूत्रों को बार-बार लिखकर देखें और याद करें। लिखकर सूत्रों को आसानी से याद किया जा सकता है। - उदयवीर सिंह
विज्ञापन

---
नए टॉपिक पर समय बर्बाद ना करें
परीक्षा के अब कम समय बचा है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं नए टॉपिक पर समय बर्बाद करने के बजाए पहले से ही पढे़ गए टॉपिक का ही रिविजन करें। इसके अलावा पौष्टिक आहार और पूरी नींद ले ताकि परीक्षा की तैयारी में परेशानी ना हो। - कमलदीप जिंदल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें