दहेज के संबंध में घोषणा पत्र भरतीं सीडीओ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले के अफसरों ने शादी में कभी दहेज नहीं लिया, न दिया और कभी न देंगे। इसके लिए घोषणा पत्र भरा। अधिकांश विभागों के 80 अधिकारी और कर्मचारियों ने इसकी घोषणा की।
बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने बताया कि महिला संरक्षण विभाग की ओर से दहेज प्रतिषेध दिवस मनाया जा रहा है।
इसके लिए सभी विभागों से दहेज न लेने और न देने और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में न रहने के लिए घोषणा पत्र भरवाए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न विभागों से 80 अधिकारी और कर्मचारियों ने इसकी घोषणा की है।
डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि सभी कर्मचारी शासन के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों को अपने जीवन में उतारे। परिवार के साथ-साथ साथी दोस्तों से भी दहेज न लेने और न देने के लिए प्रेरित किया जाए।
सभी अफसरों को इसके लिए निर्देशित किया । इससे बेटियों की शादी में कोई दिक्कत नहीं आएगी। सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा महिला कल्याण विभाग की जारी हुए इस आदेश की उन्होंने सराहना की।
हर व्यक्ति को इसके लिए जागरूक किया जाएगा। विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारियों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। करीब 80 अधिकारी और कर्मचारियों ने इसकी लिखित में घोषणा कर दी।