बागपत कलक्ट्रेट में बैठक को संबोधित करते डीएम भवानी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा किसी भी शाखा प्रबंधक के खिलाफ यदि कोई शिकायत है तो साक्ष्यों के साथ एलडीएम को प्रस्तुत करें। ताकि जांच के लिए बैंकिंग लोकपाल को भेजा जा सके। वकीलों की फीस की सूची को बैंकों में चस्पा कराए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा किसान और अन्य आवेदक की शिकायत मिल रही हैं। ओबीसी बैंक एवं अन्य बैंकर्स द्वारा उनके लोन स्वीकार करने में अनियमितता बरती जाती है। निर्देश दिए आय प्रमाण पत्र, लीगल एडवाइज, लैंड वैल्युएशन के आधार पर किसानों का लोन के कार्य को शीघ्र निपटाए।
छोटे मोटे कार्य के लिए आवेदन करने वाले लोगों अधिक से अधिक ऋण दिया जाए। बैठक में एडीएम डीपी सिंह, ओबीसी बैंक के रीजनल मैनेजर, एसडीएम बागपत आदित्य प्रजापति और किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।