फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने अलीपुर बांध पर यमुना नदी के जल स्तर का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। जिलाधिकारी ने अलीपुर बांध पर यमुना नदी पर पहुंचकर जल स्तर का जायजा लिया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता से बरसात के मौसम में यमुना नदी में छोडे़ जाने वाले जल के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों को बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राज कमल यादव सोमवार को दोपहर करीब दो बजे क्षेत्र के यमुना नदी खादर में अलीपुर बांध पर यमुना नदी पर पहुंचे। वहां उन्होंने जल स्तर का जायजा लिया। बांध और यमुना नदी की ठोकरों को देखा। इसके बाद उन्होंने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार से पिछली बार बरसात के दौरान यमुना नदी में छोड़े गए पानी, उससे हुए नुकसान और इस बार छोडे़ जाने वाले पानी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सिंचाई विभाग के नक्शा के मुताबिक बाढ़ से यमुना नदी के कटान की भी जानकारी ली। उनके साथ एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार समेत संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें