फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 68 फीसदी लाभार्थियों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में सोमवार को 68 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। पिंक बूथ पर 115 और अभिभावक बूथ पर 113 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि सोमवार को 92 केंद्रों में 6200 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रो प्लान बनाया गया था। इनमें से 4231 लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। बागपत ब्लॉक में 1240 फीसदी, बड़ौत में 1021, बिनौली में 830, छपरौली में 200, खेकड़ा में 140 और पिलाना में 800 लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसके अलावा पिंक बूथ पर 115 और अभिभावक बूथ पर 115 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया।
टटीरी में 110 लोगों ने लगवाया टीका
अग्रवाल मंडी टटीरी। लायंस क्लब के सहयोग से वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में टीकाकरण अभियान चला। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव अभिमन्यु गुप्ता, संयोजक पंकज गुप्ता, दीपक गोयल के सहयोग से कोरोना वैक्सीनेशन हुआ। इसमें डॉ. श्वेता यादव के देखरेख में एएनएम निर्मला देवी व शालू देवी और सविता (आशा) के सहयोग से 110 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। इसमें डॉ. राम लाल, आशुतोष मित्तल, दीपक गोयल, संतोष गुप्ता, अमित मानव, संजय सैनी, नितिन वशिष्ठ, प्रेमवती अनिल कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को वापस लौटाया
दाहा। गांव में रोहित, राहुल, अंशुल, मोनू, सागर, मनीष, गौरव ने बताया वह प्राथमिक विद्यालय नंबर -2 में कोरोनारोधी टीका लगवाने गए थे। वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें बड़ौत जाने को कहा। इसके बाद युवक मायूस होकर लौट गए। बिनौली सीएचसी के प्रभारी डॉ. अतुल बंसल ने बताया दाहा, टीकरी और दोघट के लोग कहीं भी टीके लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें