फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहड़ी शूटिंग रेंज पर डीएम ने लगाए निशाने

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। जिलाधिकारी राजकमल यादव बुधवार को जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पहुंचे। उन्होंने यहां अभ्यास कर रहे शूटरों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्होंने शूटिंग रेंज पर जमकर निशाने भी लगाए।
विज्ञापन

डीएम ने संस्थापक डाक्टर राजपाल सिंह से रेंज के दो दशक के सफर की जानकारी ली। राजपाल सिंह ने बताया कि गांव के बच्चे अपनी मेहनत के साथ आगे बढ़ रहे हैं। बच्चों की निगाहें लक्ष्य पर रहती है। डीएम ने हाल ही में नोएडा में हुई यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली बालिकाओं को शाबाशी दी। इस दौरान सोहन पाल प्रधान सिंह, साई कोच नीतू श्योरान, योगी राजीव तोमर, सतेंद्र, डोली जाटव, अंशिका, अनुष्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें