फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगरौली व रहतना के जंगल में दिखाई दिया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। मांगरौली व रहतना गांव के जंगल में बुधवार को किसानों को तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। खेतों पर मौजूद किसान मोनू, सतीश, इरफान, महेश, शाकिर कार्य बीच में ही छोड़ गांव की और दौड़ पड़े। किसानों ने तेंदुए की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन दरोगा दयाशंकर तिवारी, संजीव कुमार मौके पर पहुंचे तथा मौके पर तेंदुए के पंजों के निशान की जांच की। वन कर्मियों ने किसानों को झुंड बनाकर खेतों में जाने के लिए कहा। वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह ने बताया कि तेंदुआ बरनावा वन क्षेत्र नंबर दो के पास देखा गया है। जंगल में देखे गए पंजे के निशान जंगली कुत्ते के लग रहे है। जंगल में वन विभाग की टीमें अलग अलग स्थानों पर कांबिंग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें