फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीएम युवा उद्यमी योजना में नहीं दिया ऋण तो डीएम ने बैंक पर लगवाया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत कलक्ट्रेट में स्थित केनरा बैंक की शाखा से ऋण नहीं दिया गया तो डीएम अस्मिता लाल ने उसपर ताला लगवा दिया।
विज्ञापन

बैंक शाखा से एक भी आवेदक को ऋण नहीं दिया गया था और युवाओं को चक्कर कटवाने की शिकायत मिल रही थी। इस कारण जिले की रैंक गिरने पर डीएम को गुस्सा आ गया। शाखा प्रबंधक के आग्रह करने पर सोमवार दोपहर को ताला खुलवाया गया। शासन से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जिले को 1700 युवाओं को ऋण दिलाने का लक्ष्य मिला है। 750 युवाओं ने कारोबार करने के लिए आवेदन किया। इनमें से 102 युवाओं के आवेदन स्वीकृत कर बैंकों को भेजे गए, लेकिन अभी महज 66 युवाओं को ऋण मिला है।
पिछली साल एक हजार युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य था, लेकिन 20 से कम युवाओं को ऋण मिला था। इस तरह सीएम युवा उद्यमी योजना को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। इस योजना के तहत प्रदेश में जिले की रैंकिंग भी 75वें नंबर पर पहुंच गई।
विज्ञापन

इसको देखते हुए डीएम अस्मिता लाल ने बकरीद की छुट्टी के दिन शाम को अधिकारियों की बैठक बुलाई। जहां देखा गया कि कुछ बैंक शाखा में योजना के तहत ऋण नहीं दिया जा रहा है और युवाओं को चक्कर कटाए जाने की शिकायत मिल रही है। इनमें कलक्ट्रेट में स्थित केनरा बैंक की शाखा भी शामिल है। इस पर डीएम को गुस्सा आ गया और उन्होंने बैंक के दरवाजे पर चेन डलवाकर ताला लगवा दिया। सोमवार को बैंक शाखा प्रबंधक लेक्षा और अन्य कर्मी सुबह 10 बजे पहुंचे तो वहां अतिरिक्त ताला लगा हुआ मिला।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने एलडीएम अभय सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि डीएम ने ताला लगवाया है। डीएम बड़ौत में तहसील दिवस में होने के कारण शाखा प्रबंधक व एलडीएम वहां पहुंच गए और शाखा प्रबंधक ने ताला खुलवाने का आग्रह किया। डीएम ने जल्द ही योजना के तहत ऋण नहीं देने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी देते हुए ताला खुलवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें