फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बल्लेबाज ने छक्का मारकर मैच जिताया तो हारने वाले खिलाड़ियों ने कर दिया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। हेवा गांव में रविवार शाम क्रिकेट मैच में बल्लेबाज सनव्वर ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर अपनी टीम को मैच में जीत दिला दी। इससे गुस्साए गेंदबाज ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मिलकर बल्लेबाज और उसकी टीम के खिलाड़ियोंं पर स्टंप से हमला कर दिया। इसमें सनव्वर, कादिर, समीर व खालिद समेत पांच घायल हो गए।
विज्ञापन


हेवा गांव निवासी सनव्वर ने बताया कि रविवार शाम गांव की दो टीमों के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था। इसमें मैच की आखिरी गेंद पर उसकी टीम को छह रन की जरूरत थी, तभी उसने छक्का मारकर मैच में जीत दिला दी। इसके बाद हारने वाली टीम के खिलाड़ी दोबारा से आखिरी गेंद फेंकने की बात कहने लगे लेकिन उन्होंने मैच जीतने की बात कही तो हारने वाली टीम के खिलाड़ियों ने गाली-गलौज करते हुए स्टंप उखाड़कर हमला कर दिया। हमले में खिलाड़ी सनव्वर, कादिर, समीर, खालिद समेत पांच घायल हो गए। आसपास के लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसमें सनव्वर ने दूसरी टीम के 11 खिलाड़ियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें