बड़ौत। खंड विकास कार्यालय बड़ौत का डीएम अस्मिता लाल ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने अव्यवस्था व दीवारों पर सीलन देखकर कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने अभिलेखों का सही तरीके से रखरखाव व ब्लॉक स्तर पर संचालित योजनाओं का प्रदर्शन बैनर, फ्लेक्स एवं सूचना पट्ट के माध्यम से करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में सीलन एवं अव्यवस्था को सुधारने को कहा। वहीं उपस्थिति पंजिका भी देखी। निर्माणाधीन प्रधानमंत्री मॉडल आवास योजना का स्थल निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि कार्य को समय से गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुसार पूरा किया जाए। इस मौके पर एसडीएम भावना सिंह, बीडीओ सहेंद्र सिंह व परियोजना निदेशक राहुल वर्मा आदि उपस्थित रहे।