बागपत। पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में चार पुलिसकर्मियों ने बैरक में उत्पात मचाया। वहां निरीक्षण करने पहुंचे आरआई को चारों पुलिसकर्मी नशे में धुत मिले, जिन्होंने बैरक में गंदगी भी फैला रखी थी। आरआई ने नशे में धुत चारों पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और एसपी सूरज कुमार राय ने उन्हें निलंबित कर दिया। पुलिस लाइन के बैरक में निरीक्षण करने पहुंचे आरआई राधेश्याम को बृहस्पतिवार रात हेड कांस्टेबल सुभाष चंद, धर्मेंद्र, कपिल शर्मा व गौरव कुमार शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए मिले। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता भी की गई। संवाद