बागपत । कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। बताया संदेश यात्रा के दौरान सबसे बड़ी समस्या राशन और जाम की मिली थी। उन्होंने डीएम से इन ज्वलंत समस्या का समाधान कराने की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया पार्टी की ओर से राहुल गांधी किसान संदेश यात्रा का जिले के प्रत्येक न्याय पंचायत में घूमी थी। इसमें लोगों ने सबसे ज्यादा समस्या राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिनौली बस स्टैंड से दिल्ली बस स्टैंड तक लगने वाले जाम और कोटेदारों द्वारा राशन न देने की समस्या से अवगत कराया था।
इन समस्याओं को लेकर बुधवार को कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। डीएम से मांग की लोगों के अभी तक राशन कार्ड नहीं बने हैं। हेमंत एडवोकेट, सलीम, सुमन आर्य, घनश्याम शर्मा और माजिद मौजूद रहे।