फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिलाधिकारी राज कमल यादव ने सोमवार को यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर डबल लॉक, प्रश्न पत्रों और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था देखी। परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने सोमवार को प्रथम पाली में केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कॉलेज फैजपुर निनाना में केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम, डबल लॉक, स्ट्रांग रूम व प्रश्न पत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्यों को परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी गंभीरता पूर्वक करने, समय पर अपनी ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें