फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया इकोनॉमिक कॉरिडोर का निरीक्षण

विज्ञापन
बिजरोल गांव में किसानों की समस्याएं सुनते डीएम व अन्य अधिकारी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
निर्माण कराने वाले कंपनी के कर्मचारियों को अनियमितता न बरतने की दी हिदायत
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद बिजरौल गांव में किसानों की सुनीं शिकायतें, मौके पर कराया निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का बृहस्पतिवार को डीएम राजकमल यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को हिदायत दी कि यदि निर्माण कार्य में कोई अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डीएम ने बिजरौल गांव में जनसभा में कॉरिडोर की जद में आ रहे किसानों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही निस्तारण कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिजरौल गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में लगाए गए शिविर में डीएम राजकमल के साथ तहसील और एनएचएआई के अधिकारी पहुंचे। जलालपुर, बिजरौल व लौहड्ड़ा गांवों के किसानों ने हाईवे से प्रभावित चकमार्गों पर अंडरपास देने, खेतों में खड़े पेड़ों व अचल संपत्तियों का उचित मुआवजा देने की मांग की। इस पर डीएम ने मुआवजे से वंचित रह गए किसानों को अपनी पत्रावलियां जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि प्राथमिकता के आधार पर अवशेष मुआवजे का भुगतान जल्द से जल्द किया जा रहा है। इस दौरान ध्यान रखा जाएं कि कोई किसान परेशान न हो। इसके बाद डीएम ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का निरीक्षण किया। कंपनी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इसमें कोई भी लापरवाही या किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाएगी तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम सुभाष सिंह, तहसीलदार हर्ष चावला, बीडीओ ज्योति बाला, सीओ युवराज सिंह, एनएचआई के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें