फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने शनिवार को कोविड-19 इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चेन तोड़ने के उद्देश्य से निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मरीजों को अच्छे व मधुर व्यवहार के साथ स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं। अस्पताल से किसी तरह की कोई शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोविड अस्पतालों में मरीजों की देखभाल व स्वास्थ्य लाभ देने के लिए विभागीय अधिकारी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी निभाएं। मरीजों के खानपान का ध्यान रखने और समय पर दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेट मरीजों का स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन मेडिसन किट दें। थर्मल थर्मामीटर से तापमान व ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन अवश्य मापें। जिले में अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्ति को चिह्नित करने के निर्देश दिए। इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम निरीक्षण भी किया और कंट्रोल रूम में आ रहीं शिकायतों एवं निस्तारण की जानकारी ली। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण की जिम्मेदारी दी। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने व विभिन्न प्रकार की शिकायतों का पटल अलग-अलग बनाकर प्रभारी अधिकारी शिकायतों के निस्तारण की रेंडम जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें