फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में विकास भवन से गैर हाजिर मिले पांच अधिकारी और आठ कर्मचारी

विज्ञापन
बागपत विकास भवन में निरीक्षण करती डीएम शकुंतला गौतम - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
डीएम ने किया विकास भवन का निरीक्षण किया, जताई नाराजगी
विज्ञापन

अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन काटने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने बुधवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच अधिकारी और आठ कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थित मिलने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
डीएम के निरीक्षण में परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ला, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी स्वीटी चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद के अलावा आठ कर्मचारी कार्यालय में उपलब्ध नहीं मिले। डीएम शकुंतला गौतम ने अनुपस्थित मिलने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर जांच कर सभी अधिकारियों को कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का जनमानस तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी सीडीओ हुब लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें