फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, नहीं मिले डॉक्टर 

Wed, 25 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे डीएम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। पैथोलोजिस्ट और डॉक्टर गैरहाजिर मिले। डीएम ने डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर सीएमएस को फटकार लगाई।  पेयजल आपूर्ति, शौचालय की साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अस्पताल में फैली गंदगी को एकत्रित कराकर उसका निस्तारण कराने को कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम जिला चिकित्सालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पैथोलोजिस्ट डॉ. पंकज त्यागी, डॉ. राजेश और डॉ. सत्यप्रकाश अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित चिकित्सकों का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। डॉ. राज सिंह ओपीडी के बजाए एनआरसी पर बच्चों की देखभाल कर रहे थे। डॉ. दीपक कंसल ओपीडी करते नहीं मिले, जबकि रजिस्टर में उनकी हाजिरी लगी थी।
  एक घंटे देर से पहुंचे सीएमएस बीएल कुशवाहा पर नाराजगी जाहिर और वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा ड्यूटी से गायब रहने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाए। एनआरसी पर मीनू नहीं लगे होने पर कड़ी नाराजगी जताई। जननी सुरक्षा योजना के रुपये उनके खातों में भेजे जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

  डीएम ने आरओ को क्रियाशील करने के निर्देश दिए। मरीजों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। एनआरसी पर बेड खाली होने तक उन्हें वेटिंग के रूप में बच्चा वार्ड मे रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें