फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत/खेकड़ा। बड़ौत कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज जादौन ने कोतवाली पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान 15 शिकायतों में दस का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने शिकायत कर्ताओं की समस्या को सुनकर संबंधित विभाग को उसके समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों ने पूर्व में आई कुछ भूमि विवाद की शिकायतें जिनका निस्तारण नहीं हो पाया है। उनके समाधान के लिए कहा गया। अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या का जल्द से निपटारा करा दिया जाए। समाधान दिवस के संबंध में थाना क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने की भी निर्देश दिए गए। राजकमल यादव ने कोतवाली का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जनसमस्याओं को कंप्यूटर में दर्ज करने और उस पर किस तरह से और कितने समय में क्या-क्या कार्रवाई की जाती है, यह भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी फरियादी कोतवाली से निराश होकर नहीं जाना चाहिए। सभी की शिकायतों को ध्यान से सुने और उसे दर्ज कर जल्द से जल्द निस्तारण का भी कार्य करें।
उधर, खेकड़ा कोतवाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में छह शिकायतें आईं, जिनमें एक का मौके पर निस्तारण कराया गया। एएसपी ने गत दिनों समाधान दिवस में आई शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को न्याय संगत ढंग से समस्याओं के निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें