संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/बिनौली। शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को दीपावली उत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली और दीये सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिया और स्वच्छता का संदेश दिया।
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अजय शर्मा, प्रबंधक राव फारुख महमूद, जेपी पब्लिक स्कूल मेें निदेशक गौरव शर्मा, शरण शर्मा, ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल में प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल, दून पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रशांत जैन, प्रधानाचार्या अर्चना सिंह, दिगंबर जैन बाल सदन मेें प्रधानाचार्य निशी जैन व सैंट आरवी काॅन्वेट स्कूल में समाजसेवी अनुराग जैन ने रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साथ ही मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उधर, गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना गुलियान, न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल बिनौली, जय पारस पब्लिक स्कूल, ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज, मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, विक्टोरिया पब्लिक स्कूल अंगदपुर जौहड़ी, बरनावा के ओबीएस हाईस्कूल, आदर्श पब्लिक स्कूल, एसएमडी पब्लिक स्कूल चंदायन, राजेश पायलट हाईस्कूल गावड़ी, पर्ल ग्लोबल एकेडमी फजलपुर में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगोली सजाई। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।